Welcome

Feel the
fragrances of life


Feel the Wholesomeness


Feel the Difference

In the 'Yellow & Greens' we offer elegant Hand-Made Dhoopbatthi's which have a different language and a different feel. Carefully curated and crafted, and fresh to you at normal price range.

धूनिका की प्राकृतिक धूपबत्तियों में
केवल एक चीज साधारण है
इनकी मामूली कीमत

बरसात हो चुकने के बाद भीगी हुई मिट्टी की सोंधी खुशबू याद दिलाने वाली वन-कस्तूरी में एक वन्य मिठास है, जिसकी रहस्यमयी मोहकता आपको एक जादुई अहसास प्रदान करती है। येलो एंड ग्रीन्स की वन-कस्तूरी आपके पूरे अस्तित्व को एक अलौकिक मधुरता से ओत-प्रोत करने के लिए पर्याप्त है।

गुलाबी मिठास भरी खुशबू, जो हमें बचपन से ही जानी-पहचानी सी लगती है, लेकिन इसके बावज़ूद इसकी फ्रेशनेस आपको कुछ अलग सी मधुरिमा महसूस कराएगी। सुबह की ओस में भीगे गुलाबों से उठने वाली भीनी-भीनी महक से आप इसकी तुलना कर सकते हैं।

तगर (Valeriana wallichii) के दूसरे नाम से ज्ञात यह सुगंध मन की व्याकुलता और उद्विग्नता को शांत करने वाली मानी जाती है। इसकी मादकता जीवन में प्रकृति के विश्वास से एकरूपता का आभास आपके अवचेतन मन को इस तरह प्रदान करती है, जिसे बताया तो नहीं जा सकता, सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

सौंदर्य और श्रृंगार की सुखद अनुभतियों से विकसित यह सुगंध राधा-रानी की फेवरेट मानी गई है। रात में प्रकृति की निस्तब्धता से ऊर्जा लेकर वातावरण को रहस्यमयी बना देने वाली यह सुगंध आदिकाल से ही सुरूचिपूर्ण लोगों को आह्लादित और भावविभोर करती रही है, और अनुरागपूर्ण समीर के सुकोमल पंखों पर सवार होकर बरसाना-वृंदावन रूपी गंगोत्री से समस्त जगत की ओर प्रेम-गंगा का प्रवाह ले जाती है।

यूनान और मिस्र की 3 से 4 हजार साल पुरानी सभ्यताओं में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए आहूत इस खुशबू का बदलते समय के साथ 'ओरिएंटल' में रूपांतरण हुआ, जो अपनी समृद्ध गर्मजोशी के साथ कालांतर में दीर्घायु का प्रतीक बन गई। जीवाश्मों और वृक्षों के रेजिन की सम्मिलित आरामदेह गंध वाली इसकी स्वर्णिम आभा, खुशबुओं के संसार में इसे सबसे अलग, सबसे विशिष्ट स्थान दिलाती है।

ऊपर की पाँच फ्रेश सुगंधों वाला पैक अपने रिटेलर से माँगिए, ये पूरा पैक (5 फ्रैगरेंस) केवल 50 रूपए की मामूली कीमत में आपके आसपास की अच्छी दुकानों पर उपलब्ध है। ना मिले तो हमें 730-921-50-50 पर वॉट्सऐप मैसेज भेजिए।

हम धूपबत्ती को किसी तुच्छ वस्तु (petty item) की तरह नहीं देखते। हम इसे विवेकपूर्ण ढंग से डिज़ाइन कर रहे हैं, ताकि यह आपकी लाइफस्टाइल का अभिन्न अंग बने, और आप तथा आपके परिवेश को हार्श केमिकलाइज्ड धुएं और हानिकारक PPM के बजाय शुद्ध सुगंधों की ऊर्जा से भर सके। हम जस्ट अनदर धूपबत्ती मेकर नहीं, बल्कि क्रिएशन विद पैशन को फॉलो करने वाली टीम हैं, जो अनाप-शनाप कीमतों के बिना नए क्वॉलिटी बेंचमार्क स्थापित करने के लिए है। नीचे क्लिक करके हमारी अन्य पेशकशों की झलक देखने पर आपको इसका कुछ अंदाजा हो जाएगा।

730-921-50-50 (WhatsApp Only)